कैबिनेट के कारवां को सामना करना पड़ेगा कर्मचारियों के विरोध का
कर्मचारी संगठन पहले ही दे चुके है सरकार को अल्टीमेटम
नर्मदा भवन और निर्माण भवन में कर्मचारियों से किया संपर्क और मांगा समर्थन
भोपाल । मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आंदोलन के प्रथम चरण में राजधानी भोपाल में मंत्रालय के गेट क्रमांक एक पर 17 जनवरी से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज बाजपेई एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा प्रांताध्यक्ष डॉक्टर सुरेश गर्ग , विजय रघुवंशी, उमाशंकर तिवारी , मोहन आयर ने बताया कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर आज नर्मदा भवन नया , नर्मदा भवन पुराना एवं निर्माण भवन के कार्यालय में टेबल टेबल संपर्क कर कर्मचारियों को मांगों की जानकारी दी और आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया । कर्मचारियों को सर्व श्री सुधीर नायक, मनोज बाजपेई ,लक्ष्मी नारायण शर्मा, विजय रघुवंशी, मोहन अय्यर, महमूद खान, आलोक शर्मा , टी पी अग्निहोत्री , एस के नाम देव, राज कुमार पटेल आदि ने संबोधित किया। 4:00 बजे मंत्रालय में एक आपातकालीन बैठक qका आयोजन किया गया जिसमें कल से प्रारंभ होने वाले क्रमिक भूख हड़ताल की रणनीति को अंतिम रुप दिया गया। मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि संघ के पदाधिकारी कल 11:00 बजे मंत्रालय के गेट क्रमांक 1 पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे और भोपाल जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने और सरकार के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में मंत्रालय के गेट क्रमांक 1 पर पहुंचेंगे । कल मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक भी है और मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री गेट क्रमांक 1 के सामने से ही गुजरेंगे और उन्हें कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
JAIHIND NEWS 📰🗞️
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों,लोकसभा अध्यक्ष,उपाध्यक्षों एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की विस्तृत बैठक दिनांक 24 जनवरी 2018 को दोपहर 12.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, षिवाजीनगर, भोपाल में आयोजित है। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमरिन्दरसिंह (राजा) बरार, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री अरूण यादव सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें