(युवा मोर्चा की ‘मेरे दीनदयाल’ अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता)
मेरा सपना प्रदेश के बेटा-बेटी उच्च पदों पर पहुंचकर
प्रदेश का नाम रोशन करें: मुख्यमंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन का वैकल्पिक दर्शन दिया। एकात्म मानव दर्शन मूलतः भारतीय संस्कृति, विचार और दर्शन का समुच्चय है। पंडित जी कहा करते थे कि मनुष्य शरीर के साथ-साथ मन, बुद्धि, आत्मा भी है और मनुष्य को सुखी करना है तो चारों प्रकार के सुख चाहिए। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन पर योजनाओं के माध्यम से धरातल पर साकार करनेे का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजयुमो द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि मोर्चा भाजपा की वह शाखा है जो हर मोर्चे पर डटा रहता है। युवा मोर्चा ने प्रतियोगिता के माध्यम से वृक्षारोपण, रक्तदान, पर्यावरण, नदी संरक्षण जैसे सामाजिक दायित्व से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम किया है जिसके लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और उनकी टीम बधाई की पात्र है। मुख्यमंत्री एमवीएम मैदान में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे भांजे भांजी पढ़े और सफलता प्राप्त करें उसके लिए मध्यप्रदेश सरकार की कई योजनाएं बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के बारे में विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि 12 वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा और ब्ठैम् में 85 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लाते हैं तो मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज जैसे उच्च संस्थानों में उनके एडमिशन की फीस उनके माता-पिता नहीं उनका मामा मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री नेे बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भांजे भांजियों आप भविष्य की चिंता मत करिए। मामा मुख्यमंत्री और भाजपा की सरकार इसलिए है कि मेरे भांजे भांजियां अनंत आकाश में लंबी उड़ान भरे, आगे बढ़े, मेहनत करें और आसमान को छूए। मेरा सपना है कि प्रदेश के बेटा बेटी उच्च पदों पर पहुंचे और अपने माता-पिता के साथ प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता नदी संरक्षण वृक्षारोपण का संकल्प दिलाया। पूर्व में अतिथियों का स्वागत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नितिन दुबे ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार जन-जन तक पहुंचे और युवा तरूणाई उनके विचारों से उर्जित हो उसके लिए युवा मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश-प्रदेश के अलावा दुनिया के 40 देशों के छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भागीदारी की है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी के पंजीयन के साथ ब्लड गु्रप की जानकारी एकत्रित की गई है, जिसे ब्लड गु्रप डायरेक्टरी के रूप में प्रकाशित किया जायेगा, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके। आज आयोजित प्रतियोगिता में 3 लाख, 98 हजार, 554 आॅनलाईन एवं 26 लाख, 12 हजार, 118 आॅफलाईन प्रतिभागी 9 हजार, 154 केंद्रों पर सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री अरविन्द कवठेकर, भोपाल जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री अनिल अग्रवाल, श्री विकास विरानी सहित पार्टी व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वैभव पवार एवं आभार जिला अध्यक्ष श्री नितिन दुबे ने माना। ग्वालियर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रतियोगिता के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन को आम लोगों के निकट लाने का काम किया है। पं. दीनदयाल जी के व्यक्तिव और कृतित्व से जुड़ी इस प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 30 लाख बच्चे और युवा भाग ले रहे हैं। श्री तोमर ने इस अभिनव कार्यक्रम में लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे व उनकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी एक आदर्श नेता ही नहीं बल्कि मौलिक चिंतक थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन किया जिसे भाजपा की सरकारें साकार कर रही हैं।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री वेदप्रकाश शर्मा, जिलामहामंत्रीगण श्री कमल माखीजानी, श्री शरद गौतम, श्री महेश उमरैया, श्री हरीश यादव, श्री गिर्राज व्यास, श्री प्रयाग तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के माध्यम से दीनदयाल जी के जीवन को समझने
और उनके विचारों को आत्मसात करने का मौका मिला: जाजू
उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू ने युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से दीनदयाल जी के जीवन को समझने और उनके विचारों को आत्मसात करने का मौका मिला है। पं. दीनदयाल जी के विचारों को आत्मसात कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकारें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री पारस जैन, विधायक श्री मोहन यादव, नगर अध्यक्ष श्री इकबाल गांधी, जिला प्रभारी श्री नेमीचंद जैन, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत, मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री के. पी. झाला, मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री अमय आप्टे उपस्थित थे।
नवाचार और जोश से भरे कार्यक्रम युवा मोर्चा की पहचान: विजयवर्गीय
इंदौर में राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुभ कारज गार्डन में ‘मेरे दीनदयाल’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि नवाचार और जोश से भरे कार्यक्रम युवा मोर्चा की पहचान है। भाजयुमो ने मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व से जोड़ने का काम किया है, जिसके लिए मोर्चा बधाई का पात्र है।
प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में नई चेतना का संचार किया: चौहान
इंदौर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का सारा जीवन समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए रहा। उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। मोर्चा ने ‘मेरे दीनदयाल’ अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जरिये युवाओं में नई चेतना का संचार किया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत और केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं भी उल्लेखित है। जिसकी जानकारी युवाओं को सुलभ होगी। यह प्रतियोगिता निश्चित तौर पर युवाओं को नई दिशा देगी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, श्री शंकर ललवानी सहित जिला पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
होशंगाबाद में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बीडी शर्मा ने प्रतियोगिता में आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रचिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद का संदेश दिया। युवा मोर्चा द्वारा कराई गयी यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भविष्य में उपयोगी साबित होगी।
----------------------------------------------
(समावेशी विकास का मूल मंत्र)
विश्व के आर्थिक मंच दाबोस में भारत की विकास गाथा की गूँज : चौहान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि विश्व के आर्थिक मंच के उद्घाटन सत्र में भाग लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास गाथा से विश्व की आर्थिक शक्तियों और निवेशकों को मंत्र मुग्ध किया। दुनिया की निगाहे जिस तरह श्री नरेंद्र मोदी पर टिकी थी, उससे विश्व के आर्थिक पटल पर भारत की अहमियत बढ़ गई है। दुनिया ने भारत को संभावना युक्त देश स्वीकार कर लिया है। श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंच के उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के अवसर ने साबित कर दिया है कि आने वाला समय एशिया का और प्रमुख रूप से भारत का ही होगा।
उन्होंने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था, राजनीति, कारोबार भी दिशा तय करने में इस अर्थतंत्र का प्रमुख स्थान रहा है। इस दृष्टि से विश्व में विद्यमान चुनौतियों और भारत में हो रहे सामाजिक आर्थिक क्रांतिकारी बदलाव में निहित समाधान की प्रासंगिकता को समझाने का एक अनूठा अवसर सिद्ध हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग के सत्र में भारतीय योग परम्परा की सुखद अनुभूति से विश्व नेताओं को सराबोर करने के साथ भारतीय व्यंजनों से मेजवानी करके सबका दिल जीता। मंच पर यही हैसियत गत वर्ष चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हासिल हुई थी। इससे विश्व आर्थिक मंच पर भारत का बढ़ता कद सभी ने देखा। विश्व का नेतृत्व करने के भारत के तेवर पर भी सबकी निगाह गड़ गई।
श्री चौहान ने कहा कि भारत में जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे कार्यक्रमों ने समावेशी विकास का सपना पूरा करने में कदम बढ़ाये हैं। दुनिया के तमाम देशों में समावेशी विकास का लक्ष्य आज भी बहुत दूर है। यदि इस दिशा में भारत का संकल्प देशों को ऊर्जित करने में सफल होता है तो यह श्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में एक दुर्लभ उपलब्धि होगी।
श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन इस लिहाजा से भी अत्यंत सामयिक और प्रभावी था कि वे भारत के प्रचंड बहुमत से जीतने वाले नेता थे, जिन्होंने तीन वर्षों में बुनियादी सुधार कर भारत की आर्थिक रेटिंग शीर्ष पर पहुंचाने में सफलता प्राप्त की। आर्थिक सुधारों से जनता ने असुविधा भोगी लेकिन जनादेश श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को दिया। आज भारत में ईज आॅफ र्डूइंग बिजनस का वातावरण है। यही कारण था कि 20 वर्ष पहले दाबोस गये तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री देवगौड़ा आर्थिक मंच के पाश्र्व में बने रहे जबकि श्री नरेंद्र मोदी आर्थिक मंच के मुख्य सत्र में उद्घाटनकर्ता बने और उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया। हर भारतवासी का मस्तक श्री मोदी ने ऊंचा किया है।
-----------------------------------------------------------------
तेईस हजार चालीस ग्राम सभाओं की बैठकें
सोशल आडिट का पर्याय बनेगी: जोशी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी 23040 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठक आमंत्रित की जायेगी। बैठकें सोशल आॅडिट का पर्याय सिद्ध होगी।
श्री जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीण विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा की जायेगी। पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत आवंटित राशि से संपन्न कार्यों ने गांवों का नक्शा बदल दिया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र खुले में शौच के अभिषाप से मुक्त हुए हैं। किसी निकाय के परिचालन के लिए कर संग्रह अपरिहार्य है। ऐसे में ग्राम सभाओं का कत्र्तव्य होगा कि वे क्षेत्र के रहवासियों को टेक्स वसूली में सहयोग के लिए प्रेरित करें। केंद्र और राज्य सरकार आहार पोषण की दृष्टि से मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी में पोषक आहार वितरण को प्रभावी यथास्थान पर वितरण की अपेक्षा करती है। इस कार्य को ग्राम सभाएं सक्रियता से उपयोगी बना सकेगी। यदि मध्याह्न भोजन और आहार पोषण कार्य सुचारू रूप से चलता है तो स्वस्थ और सशक्त भारत की कल्पना साकार होने से कोई रोक नहीं सकता।
----------------------------------------------------
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अनुसूचित जाति मोर्चा
संविधान शिल्पी की प्रतिमा पर 56 हजार दीपक जलायेगा: कैरो
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर हर जिले में एक हजार दीपक प्रज्जवलित कर गणतंत्र की सुखद अनुभूति जन-जन तक पहुंचाने के लिए रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
श्री सूरज कैरो ने बताया कि संत और महाकवि रविदास जी की जयंन्ती 31 जनवरी को सभी 56 जिलों में मंडल स्तर पर आयोजित की जायेगी। ये कार्यक्रम सप्ताह भर चलेंगे। बुुंदेल खंड अंचल के छतरपुर में 3 फरवरी को को रविदास जयंती का विशाल आयोजन किया जायेगा। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान और सामान्य प्रशासन मंत्री श्री लालसिंह आर्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। अन्य सभी जिलों में भी समरसता गोष्ठियां, नुक्कड़ सभाएं, सेवा बस्तियों में कार्यक्रम और भोज आयोजित किये जायेंगे।
(लोकेन्द्र पाराशर)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
JAIHIND NEWS 📰🗞️
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों,लोकसभा अध्यक्ष,उपाध्यक्षों एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की विस्तृत बैठक दिनांक 24 जनवरी 2018 को दोपहर 12.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, षिवाजीनगर, भोपाल में आयोजित है। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमरिन्दरसिंह (राजा) बरार, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री अरूण यादव सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें