प्रदेश के हालात बदतर, हिटलरशाही चरम पर : जनता कांग्रेस
भोपाल : काफी समय पश्चात भोपाल आगमन पर जनता कांग्रेस पार्टी के महासचिव अमित वर्मा ने पार्टी मुख्यालय से पत्रकारो से चर्चा करते हुये मध्यप्रदेश के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगभग हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। वर्मा ने कहा कि जनता के सामने मुद्दों को भटकाने वाले कामों में विशेषज्ञ मामा सरकार आज गांव से लेकर शहर तक भ्रष्टाचार रोकने में असफल हो गयी है । उदाहरण के लिए इंदौर भोपाल शहरो में पुलिस कमिश्नरी लागू कर जिले के अन्य कस्बों शहरों को ग्रामीण घोषित कर लगभग 20 वर्ष पीछे ढकेल दिया गया है। जहां आज आईपीएस अधिकारीयो के अभाव में अफसरशाही तंत्र प्रशंसा गान सुनने में व्यस्त हैं और अदने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। कुछ दिन पहले हुयी कारम डेम जांच प्रक्रियाओं पर भी लीपा-पोती चल रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग कर्मी मनचाहा नियम बनाकर टारगेट पूरे करने के लिए जनता पर अत्याचार कर रहे हैं । सडके एक साल की बारिश भी नहीं झेल पायी हैं । महंगाई रोकने पर कोई योजना नहीं है। बस मामाजी की सरकार बिना वजह आक्रामक मूड में ...