संदेश

जनवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#मेरे_दीनदयाल

#मेरे_दीनदयाल युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ।
(युवा मोर्चा की ‘मेरे दीनदयाल’ अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता) मेरा सपना प्रदेश के बेटा-बेटी उच्च पदों पर पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन करें: मुख्यमंत्री भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन का वैकल्पिक दर्शन दिया। एकात्म मानव दर्शन मूलतः भारतीय संस्कृति, विचार और दर्शन का समुच्चय है। पंडित जी कहा करते थे कि मनुष्य शरीर के साथ-साथ मन, बुद्धि, आत्मा भी है और मनुष्य को सुखी करना है तो चारों प्रकार के सुख चाहिए। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन पर योजनाओं के माध्यम से धरातल पर साकार करनेे का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजयुमो द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि मोर्चा भाजपा की वह शाखा है जो हर मोर्चे पर डटा रहता है। युवा मोर्चा ने प्रतियोगिता के माध्यम से वृक्षारोपण, रक्तदान, पर्यावरण, नदी संरक्षण जैसे सामाजिक दायित्व से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम कि...
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों,लोकसभा अध्यक्ष,उपाध्यक्षों एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की विस्तृत बैठक दिनांक 24 जनवरी 2018 को दोपहर 12.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, षिवाजीनगर, भोपाल में आयोजित है। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अमरिन्दरसिंह (राजा) बरार, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री अरूण यादव सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी करेंगे।

अजय गुप्ता 26 जनवरी को पदभार संभालेगें

भोपा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के नव नियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक श्री अजय गुप्ता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री श्री चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी, मख्य प्रवक्ता श्री के.के. मिश्रा, प्रवक्ता श्री रवि सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। श्री गुप्ता 26 जनवरी को प्रदेशाध्यक्ष श्री अरुण यादव की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण करेंगे

नरेन्द्र सलूजा प्रवक्ता-म.प्र.कांग्रेस कमेटी

एकात्म यात्रा भी भाजपाइयो को एक नहीं कर पा रही है.... भाजपाई संघर्ष में हुए चरणपादुका व ध्वज के अपमान पर भाजपा माँफी माँगे.... एकात्म यात्रा का राजनैतिककरण किया भाजपा ने...जितना ख़र्च इस यात्रा के प्रचार-प्रसार पर भाजपा सरकार ख़र्च कर रही है , उससे कई प्रतिमाएँ स्थापित हो जाती........कांग्रेस इंदौर -19 जनवरी 2018 -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने आदि गुरु शंकराचार्य की ओंकारेश्वर में 108 फ़ीट की प्रतिमा स्थापना हेतु प्रदेश भर में निकाली जा रही एकात्म यात्रा के कल इंदौर में प्रवेश व भ्रमण पर पर कांग्रेस की और से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एकात्म यात्रा भी गुटों में बँटे भाजपाईयो को एक नहीं कर पा रही है.... इस यात्रा में जिस तरह से भाजपा के ज़िम्मेदार नेता सार्वजनिक रूप से आपस में लड़ रहे है , यात्रा में जमकर धक्का-मुक्की कर रहे है.....कही चरण पादुका ही पीछे छोड़ , यात्रा पर निकल पढ़ रहे है....उससे आदि शंकराचार्य के विचारों , सिद्धांतो , आदर्शो , अद्वेत वाद , अद्वेत दर्शन का निरंतर अपमान हो रहा है....आगर में यात्रा के दौरान जिस तरह से सांसद-विधायक में व...
https://youtu.be/W5eE9DSHtFA
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए इजराइल ने जिस तरह कृषि, रक्षा, प्रौद्योगिकी में प्रगति की है वह भारत सहित विकासशील देशों के लिए एक आदर्श है। इजराइल के विरोध में भारत पर पहले ही भारत ने यूएनओ में मतदान किया था लेकिन इसे श्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक सफलता कहा जायेगा कि इजराइल के प्रधानमंत्री ने भारत में आकर घोषणा की कि इजराइल और भारत की मैत्री शाश्वत है। भारत और इजराइल की मैत्री छोटे मोटे मतभेदों से प्रभावित होेने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री का यह दूसरा भारत प्रवास है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलजी ने इजराइल से संबंधों की जो प्रगाढ़ता की शुरूआत की थी। श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें इजराइल यात्रा कर शिखर पर पहुंचाया है। इजराइल और भारत के बीच हुए 9 समझौते इसका सबूत है। भारत ने इजराइल के साथ साइबर सुरक्षा, तेल और प्राकृतिक गैस, स्टार्ट अप इंडिया, रक्षा, कृषि, समुद्र के खारे पानी को साफ करने जैसे समझौते किए है। भारत और इजराइल के बीच पहली बार तेल और गैस क्षेत्र में निवेश का ...
कैबिनेट के कारवां को सामना करना पड़ेगा कर्मचारियों के विरोध का कर्मचारी संगठन पहले ही दे चुके है सरकार को अल्टीमेटम नर्मदा भवन और निर्माण भवन में कर्मचारियों से किया संपर्क और मांगा समर्थन भोपाल । मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आंदोलन के प्रथम चरण में राजधानी भोपाल में मंत्रालय के गेट क्रमांक एक पर 17 जनवरी से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मध्य प्रदेश मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज बाजपेई एवं मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा प्रांताध्यक्ष डॉक्टर सुरेश गर्ग , विजय रघुवंशी, उमाशंकर तिवारी , मोहन आयर ने बताया कि आंदोलन की तैयारियों को लेकर आज नर्मदा भवन नया , नर्मदा भवन पुराना एवं निर्माण भवन के कार्यालय में टेबल टेबल संपर्क कर कर्मचारियों को मांगों की जानकारी दी और आंदोलन में शामिल होने का...
सूचना आयोग के आदेष का पालन न करने पर लोक सूचना अधिकारी पर पच्चीस हजार का जुर्माना अब भी जानकारी न दी तो होगी और दंडात्मक कार्यवाई भोपाल, 15 जनवरी 2018 - म.प्र. राज्य सूचना आयोग ने अपने आदेषों की अवहेलना करने और अपीलार्थी को चाही गई जानकारी न देने पर लोक सूचना अधिकारी व पंचायत सचिव जगदीष जाटव को पच्चीस हजार रू. के जुर्माने से दंडित किया है । साथ ही चेतावनी दी है कि अब भी वांछित जानकारी न दी तो सचिव के खिलाफ सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 20 (2) के अंतर्गत भी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप ने अपीलार्थी के. के. शर्मा की अपील पर फैसला सुनाते हुए जाटव को अधिनियम की धारा 3 व 7 तथा आयोग के आदेषों का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया है। आयुक्त ने जाटव पर धारा 20 (1) के तहत अधिकतम शास्ति अधिरोपित करते हुए आदेषित किया है कि जुर्माने की रकम एक माह में आयोग कार्यालय में जमा कराएं । अन्यथा यह राषि उनके वेतन से काटने की कार्यवाही की जाएगी । आवष्यक होने पर उनके विरूध्द, आयोग को प्राप्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा । आयुक्त ने जाटव को पुनः आदेष दिया...
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने प्रधानमंत्री केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र भोपाल, 15 जनवरी 2018। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में किसानों के बीच व्याप्त आक्रोश को देखते हुए मंदसौर जैसे हालात पैदा होने की आशंका है। श्री सिंह ने कहा कि एन.टी.पी.सी. की वादा खिलाफी को लेकर पिछले 15 दिन से किसान आंदोलित है लेकिन किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एकात्म और चुनावी यात्रा में व्यस्त हैं। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 3200 मेगावाट क्षमता का नेशनल थर्मल पावर प्लांट, के लिए किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी। उन्हें पर्याप्त कीमत देने का वादा किया था। जिसके अनुसार 18 लाख रूपये प्रति एकड़ के मान से कीमत देने और अगले तीस साल तक तीस हजार रूपये प्रति एकड़ सालाना बोनस देने का अनुबंध किया था। इसके साथ ही प्लां...
बड़ा मलेहरा/छतरपुर 14-1-2018 *स्वच्छता ओर पर्यावरण संरक्षण वातावारण में नही हमारे आचरण में होना चाहिए-लता वानखेड़े* (बड़ा मलेहरा/छतरपुर)प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वछता क्रांति की जो अलख जगाई है वो पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है मप्र में भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता हेतु अनेको जनजागरण अभियान नर्मदा यात्रा,एकात्म यात्रा इस हेतु चलाये है .जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे है,स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सिर्फ वातावरण में नही हमारे स्वयं के आचरण में होना अनिवार्य है हर व्यक्ति की आहुती से ही यह स्वच्छता का पुनीत यज्ञ सफल होगा.. उक्त बात *मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े(कैबिनेट मंत्री दर्जा)* ने छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा मे *मप्र राज्य महिला आयोग मुक्ति समिति सदस्य श्री सुनील जैन घुवारा* द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण और स्वछता जागरण हेतु निकाली तीन दिवसीय *पांव पांव यात्रा* के कार्यक्रम में कहि... *श्रीमती वानखेड़े* ने कहा कि श्री सुनील जैन ने पर्यावरण संरक्षण और स्वछता के लिए जो पांव पांव यात्रा करके ...
*सुदर्शन चक्र कोर द्वारा थल सेना दिवस का आयोजन* सुदर्शन चक्र कोर द्वारा भारतीय थल सेना और मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए समर्पित एक यादगार शाम, जो की थल सेना दिवस (आर्मी डे) के ऐतिहासिक अवसर पर एयरपोर्ट रोड पर स्थित आकर्षक प्रेरणा स्तम्भ योद्धास्थल पर मनाया जायेगा, इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत मिलिट्री पाइप बैंड और जैज़ बैंड डिस्प्ले के माध्यम से सभी अतिथि गणो का अभिनन्दन किया जायेगा। भोपाल आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेना के बहादुर जाबाज सैनिको द्वारा ताइक्वांडो का कौशल प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह सभी कार्यक्रम १५ जनवरी शाम ४-५ बजे तक होंगे। दर्शक गण बिना प्रवेश शुल्क के आमंत्रित है, सभी आगंतुकों हेतु उचित जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी। आर्मी डे (सेना दिवस) १५ जनवरी को प्रत्येक वर्ष धूम धाम से मनाया जाता है जिसका ऐतिहासिक महत्त्व यह है की १५ जनवरी १९४९ को तत्कालीन अंतिम ब्रिटिश सेना जनरल सर फ्रांसिस बूचर से लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के ऍम करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन-चीफ का पदभार ग्रहण क...

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने अपने बड़वानी जिले के खेतिया दौरे के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष खेतिया के पूर्व अध्यक्ष अमृत भिकाजी बागुल एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष युवराज बागुल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते तत्काल प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के पलसूद नगर परिषद, पानसेमल नगर परिषद, खेतिया नगर परिषद के एक दिवसीय दौरे पर आज बड़वानी जिले में थे इस दौरान मिल रही खबरों पर कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अमृत भिकाजी बागुल एवं युवराज बागुल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

सुदर्शन चक्र कोर द्वारा थल सेना दिवस का आयोजन

सुदर्शन चक्र कोर द्वारा भारतीय थल सेना और मध्य प्रदेश के नागरिको के लिए समर्पित एक यादगार शाम, जो की थल सेना दिवस (आर्मी डे) के ऐतिहासिक अवसर पर एयरपोर्ट रोड पर स्थित आकर्षक प्रेरणा स्तम्भ योद्धास्थल पर मनाया जायेगा, इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत मिलिट्री पाइप बैंड और जैज़ बैंड डिस्प्ले के माध्यम से सभी अतिथि गणो का अभिनन्दन किया जायेगा। भोपाल आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेना के बहादुर जाबाज सैनिको द्वारा ताइक्वांडो का कौशल प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह सभी कार्यक्रम १५ जनवरी शाम ४-५ बजे तक होंगे। दर्शक गण बिना प्रवेश शुल्क के आमंत्रित है, सभी आगंतुकों हेतु उचित जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी। आर्मी डे (सेना दिवस) १५ जनवरी को प्रत्येक वर्ष धूम धाम से मनाया जाता है जिसका ऐतिहासिक महत्त्व यह है की १५ जनवरी १९४९ को तत्कालीन अंतिम ब्रिटिश सेना जनरल सर फ्रांसिस बूचर से लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के ऍम करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। इस दिन नई दिल्ली सेना मुख्यायल तथा अन्...

जनता का विश्वास खो चुके हैं मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा 13 जनवरी को 3 अपशकुन होना अशुभ संकेत हैं शिवराज सरकार के लिए भोपाल, 14 जनवरी 2018। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के 14 साल की हकीकत अब उजागर होने लगी है । उन्होंने कहा कि 13 जनवरी की तीन घटनाएं मकर संक्रांति के पूर्व संध्या पर घटित होना वह शिवराज सरकार के लिए अशुभ एवं शर्मनाक होने का संकेत है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश का भविष्य गढ़ने वाले अध्यापकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में सिर मुंडवाने विशेषकर महिलाओं द्वारा करवाना और नौकरी से निकाले जाने के बाद एक मलेरिया कार्यकर्ता द्वारा अपनी शादी के कार्ड में यह लिखा जाना की "हमारी भूल कमल का फूल।" दूसरी ओर एकात्म यात्रा का जो कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर हुआ, उसमें पूरे शहर में जितने होर्डिंग्स लगे थे उससे कम लोग का मौजूद होना शिवराज सरकार के लिए अशुभ और बताता है कि लोग भाजपा के शासन से तंग हो चुके हैं| मुख्यमंत्री के प्रति आम जनता में खत्म होते विश्वास के बाद जनता उन्हें बाहर करे, उन्हें स्वयं पद छोड़ देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि स्वयंभू बने मामा...

गौवंश को दुर्घटना से बचाने संस्था सेवा का अनूठा प्रयास

भोपाल 14 जनवरी 2018। सेवा संस्था के अध्यक्ष एवं सिन्धु सेना प्रमुख दुर्गेश केसवानी ने बताया कि गौ माता को दुर्घटना से बचाने लिए संस्था सेवा ने अनूठा प्रयास किया गया है। आज रात्री विदिशा रोड पर घुम रही गौमाता केे सिंग पर रेडीयम लगाकर उन्हें भोजन कराया। श्री दुर्गेश केसवानी ने वताया कि अनूठे प्रयासों से जहा गौवंश भी सुरक्षित रहेगी और सड़क दुर्घटना कम होने से जनहानी कम होगी। सिंगो पर रेडियम लगने से दूर से ही रोशनी पड़ने पर सिंग चमकेंगे और आदमी सावधानी से वाहन चलायेगंे। इस अवसर पर प्रमुख रूपसे शिव ईशरानी, नरेश लखानी, अनिल मोटवानी, रवि बजाज, कैलाश पण्डा, रवि बलेचा, नरेश यादव, यश कुमार सहित अनेक लागों ने गौ माता की सेवा की। दुर्गेश केसवानी अध्यक्ष सेवा मोवाईल-9200333300