संदेश

2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो लोक सूचना अधिकारियों पर ठोका 40 हजार का जुर्माना

-आयोग के आदेष की अवमानना पडी भारी -एक ही मामले में दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर गिरी गाज भोपाल, 21 जनवरी 2014 मध्यप्रदेष राज्य सूचना आयोग ने अपने आदेष की अवमानना करने और सूचना देने में हीलहवाला करने वाले अधिकारियों के विरूध्द कड़ा रूख अपनाते हुए एक ही प्रकरण में 2 लोक सूचना अधिकारियों को दंडित करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दोनों पर 40,000 रू0 जुर्माना लगाया गया है। राज्य सूचना आयुक्त आत्मदीप ने सागर जिले की खाद्य सुरक्षा अधिकारी आषु कुषवाह पर 25,000 रू0 तथा भिंड जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेष कुमार लोधी पर 15,000 रू0 की शास्ति अधिरोपित कर 7 दिन में यह राषि आयोग में जमा कराने का आदेष पारित किया है। भोपाल के अपीलार्थी प्रयाग सिंह चैहान ने सूचना के अधिकार के तहत 18 अप्रैल 2011 को भिंड जिले की तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी व मुख्यालय खाद्य निरीक्षक आषु कुषवाह से एमपीटीसी-6 (सरकारी रसीद कट्टे) से संबंधित जानकारी मांगी थी। जिला मलेरिया अधिकारी से कराई गई जांच में अपीलार्थी की षिकायत की पुष्टि हुई कि इन रसीदों के जरिए व्यापारियों से जितनी रकम वसूली गई, उससे कम राषि संबंधित खाद्य निर...

मिसरोद के विकास की जवाबदेही मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पर छोड़े- श्री शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज दोपहर मिसरोद (भोपाल नगरीय क्षेत्र) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिसरोद मे भी नर्मदा जल की पूर्ति की जा रही हैं। क्षेत्र के विकास और सौन्दर्यीकरण में कोई कोर कसर नहीं रखा जायेगा। क्षेत्रीय विकास की जिम्मेदारी श्री शिवराजसिंह चौहान और बाबूलाल गौर पर छोड़ दें। मिसरोद में भाजपा की सरकार बनायें, जिससे दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार और भोपाल में श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार से मिसरोद का सीधा सरोकार है। उन्होंने कहा कि मिसरोद के विकास के लिए धन की कमी नही होगी, योजना बनाकर दे दी जायेगी, लेकिन उस धन का उपयोग करने के लिए योग्य सक्षम व्यक्ति चाहिए जो नगर निगम परिषद को चला सके, जन आकांक्षाएं पूरी कर सके, मेयर पद पर आलोक शर्मा और मिसरोद के पार्षद के रूप में रामबाबू पाटीदार को विजयी बनाकर मिसरेाद के विकास का सपना पूरा करें। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि देश ने नई करवट ली हैं राजनीति में शुचिता, विकास और सुशासन का श्री नरेंद्र मोदी ने समावेश किया है। मिसरोद की जिंदगी को सवारना है तो हमें सक्षम लोगों को परिषद में लाना जिम्...

भाजपा ही विकास और सुशासन का पर्याय- श्री शिवराजसिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल नगर निगम क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के रोड शो ने जन जन का मनमोह लिया है। वार्ड क्रमांक 18 में रोड शो कर रहे थे महिलाएं शिवराज भैया, बच्चे मामा मुख्यमंत्री बड़े बुजुर्ग जो तीर्थदर्शन यात्रा का लाभ उठा चुके है। श्रवण कुमार के रूप में श्री शिवराजसिंह चौहान के भाषण को गौर से सुन रहे थे। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भोपाल के हर वार्ड को नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है। काम सिर्फ श्री शिवराजसिंह चौहान के बलबूते पर पूरा नहीं होगा। हर नागरिक को जुटना पडेगा। विकास की मानसिकता बनाना पडेगी। भारतीय जनता पार्टी ही विकास और सुशासन का पर्याय है। उसे जिताने के लिए जन जन मैदान में आए। चुनाव प्रचार इससे जनआंदोलन बनेगा। जीत भोपाल के विकास की होगी। श्री आलोक शर्मा को महापौर और ज्योति तिवारी को वार्ड 18 को पार्षद पद पर विजयी बनाने की आपने मार्मिक अपील की। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि विकास की जवाबदेही शिवराज के कंधों पर छोडे। शिवराज जिएगा तो भोपाल के विकास के लिए और जरूरत पडी तो आपकी खुषहाली के लिए उसे...