भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए इजराइल ने जिस तरह कृषि, रक्षा, प्रौद्योगिकी में प्रगति की है वह भारत सहित विकासशील देशों के लिए एक आदर्श है। इजराइल के विरोध में भारत पर पहले ही भारत ने यूएनओ में मतदान किया था लेकिन इसे श्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक सफलता कहा जायेगा कि इजराइल के प्रधानमंत्री ने भारत में आकर घोषणा की कि इजराइल और भारत की मैत्री शाश्वत है। भारत और इजराइल की मैत्री छोटे मोटे मतभेदों से प्रभावित होेने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री का यह दूसरा भारत प्रवास है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलजी ने इजराइल से संबंधों की जो प्रगाढ़ता की शुरूआत की थी। श्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें इजराइल यात्रा कर शिखर पर पहुंचाया है। इजराइल और भारत के बीच हुए 9 समझौते इसका सबूत है। भारत ने इजराइल के साथ साइबर सुरक्षा, तेल और प्राकृतिक गैस, स्टार्ट अप इंडिया, रक्षा, कृषि, समुद्र के खारे पानी को साफ करने जैसे समझौते किए है। भारत और इजराइल के बीच पहली बार तेल और गैस क्षेत्र में निवेश का करार भी हुआ है। दोनों देशों ने व्यापार फलक का विस्तार किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि आतंकवाद के मामले में इजराइल भी भारत की तरह लंबा दौर देख चुका है और उसने आतंकवाद को पराजित करने में महारत हासिल की है। इस दृष्टि से इजराइल के प्रधानमंत्री का पक्का भरोसा भारत के लिए एक अवसर होगा। इजराइल कम पानी में विपुल उत्पादन लेकर कृषि का नया शिल्प विकसित करने में कामयाब हुआ है। भारत को इस दिशा में इजराइल का अनुभव और नई प्रौद्योगिकी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इजराइल की राजनयिक परिपक्वता ही कही जायेगी कि उसने भारत के समृद्ध अतीत, सशक्त वर्तमान और संभावना युक्त भविष्य पर भरोसा जताया है और भरोसा दिया है कि आतंकवाद का उन्मूलन उनका संयुक्त सरोकार होगा। विश्व मंच पर भी इजराइल भारत के समर्थन में आवाज बुलंद करेगा। मतदान लोकतंत्र का उत्सव, निर्भय होकर स्वतंत्रतापूर्वक मतदान करें: चौहान भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के 20 नगरीय निकायों के लिए हो रहे मतदान को लोकतंत्र के महान उत्सव के रूप में आत्मसात करें। अपने आंचलिक विकास और समृद्धि के हित में चुने। उन्होंने कहा कि निर्भय होकर स्वतंत्रतापूर्वक मतदान कर लोकतांत्रिक भावना का सबूत दें। हम जैसा मतदान करेंगे उसी के अनुरूप प्रशासन उपलब्ध होगा। व्यापक हित में मतदान करें। खिलचीपुर परिषद चुनाव में पार्टी विरूद्ध कार्य करने वाले पार्षद प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने खिलचीपुर नगर परिषद राजगढ़ जिले की खाली भरी कुर्सी के चुनाव में पार्टी के विरूद्ध कार्य कर रहे पार्षद सहित 7 लोगों को घोर अनुशासनहीनता का दोषी पाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्षद श्रीमती अनिता राजेन्द्र साहू, पार्षद दीपक मेवाड़े, पार्षद श्रीमती रामजानकी रामकरण मालाकार, पार्षद श्रीमती कुसुम मनोज मालाकार, श्री रामकरण मालाकार, श्री मनोज मालाकार, श्री राजेन्द्र साहू को नगर परिषद खिलचीपुर चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य को लेकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया है साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के खिलचीपुर मंडल अध्यक्ष श्री राजू खां मंसूरी को पद से हटा दिया है। स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में मध्यप्रदेश में अनूठी पहल घर घर से कचरा संग्रहण में मध्यप्रदेश प्रथम: गौर भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत, स्वस्थ भारत की दिशा में मध्यप्रदेश ने घर घर से कचरा संग्रहण में अनूठी पहल की है। इससे स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का विकास हुआ है। प्रदेश शासन की वरिष्ठ मंत्री श्रीमती माया सिंह की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के शत प्रतिशत नगरीय निकायों में घर घर से कचरा संग्रहण की प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है। स्वच्छता सर्वेक्षण के कारण इस कार्य में निरंतरता आयी है। इसी क्रम में खुले में शौच की प्रथा इतिहास में दर्ज हो चुकी है। ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की भी नगरीय निकायों ने निजी जनभागीदारी के माध्यम से लेंडफिल साइड एवं प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है। अपशिष्ठ प्रबंधन योजनान्तर्गत 26 क्षेत्रीय इकाईयां आगे बढी है। इनमें से 6 इकाईयां विद्युत उत्पादन में आगे बढ़ चुकी है। इन इकाईयों के उत्पादनशील होने पर 65 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। (सबके लिए आवास) सवा करोड़ सस्ते आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए ग्लोबल हाउसिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नालाजी चैलेंज होगी : डॉ. विजयवर्गीय भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार 2022 तक हर परिवार के सिर पर पक्की छत की व्यवस्था के लिए सवा करोड़ सस्ते मकान बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार बजट में तीन गुना तक वृद्धि करने जा रही है। वर्ष 2017-18 के बजट में वित्त मंत्रालय ने 6200 करोड़ रूपए का आवंटन किया था। इस बार बजट 2018-19 में 20 हजार करोड़ रूपए आवंटित किए जाने का प्रस्ताव किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय आवास शहरी विकास मंत्रालय ने कहा है कि सबके लिए 2022 तक मकान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता है। इसलिए बजट में तीन गुना वृद्धि न्यूनतम किया जाना चाहिए। इस कार्य में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग भी अपेक्षित है। कार्य समयावधि में पूर्ण हो इसलिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। ग्लोबल हाऊसिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नालाजी चैलेंज आयोजित की जायेगी। बेहतर तकनीक वाले सस्ते और टिकाऊ मकान बनाने वाले निवेशक अपना प्रदर्शन देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना 2014 से आरंभ की गयी है लेकिन पिछले वर्ष से इसमें प्रगति आरंभ हुई है। ग्लोबल हाउसिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नालाॅजी के प्रवेश से लक्ष्य पूर्ण करने में आसानी होगी। राजनैतिक फीडबैक व प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत की सहमति से राजनैतिक फीडबैक व प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश संयोजक व मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित किए है। श्री बृजेश त्यागी मुरैना, श्री हेमंत रावत ग्वालियर ग्रामीण, श्री अरूण सोमानी अशोक नगर, श्री ओमप्रकाश चौधरी अशोक नगर, श्रीमती सुधा जैन सागर, श्री धरमू राय सागर, श्री विजय सिंह राजपूत दमोह, श्री राजेन्द्र सिंघई दमोह, श्री सुशील त्रिपाठी पन्ना, श्री मनोज मिश्रा सीधी, श्री मोतीलाल पटेल सीधी, श्री हर्षवर्धन सिंह शहडोल, श्री राकेश पाण्डे शहडोल, श्री पवन तिवारी जबलपुर नगर, श्री जय रोहाणी जबलपुर नगर, श्री दुलीचन्द उरैती डिंडौरी, श्री कमल अग्रवाल डिंडौरी, श्री छगन हनुमंत बालाघाट, श्री विक्रम देशमुख बालाघाट, श्री सुनील केसरवानी सिवनी, श्री संजू मिश्रा सिवनी, श्री शेषराव यादव छिंदवाडा, श्री प्रशांत हर्णे होशंगाबाद, श्री दिनेश साहू बैतूल, श्री बलवीर सिंह परमार भोपाल नगर, श्री संजय जैन भोपाल नगर, श्री रघुनंदन सिंह भोपाल नगर, श्री हर्ष कुलश्रेष्ठ रायसेन, श्री रामदयाल नागर रायसेन, श्री माधव सिंह राजपूत रायसेन, श्री किशोर सिंह दांगी विदिशा, श्री यशवंत गुर्जर राजगढ़, श्री शैलेन्द्र गुप्ता राजगढ़, श्री राजेश भंडारी इंदौर नगर, श्री राम गोयल इंदौर ग्रामीण, श्री महेश जायसवाल खण्डवा, श्री कैलाश पंडित खरगौन, श्री महेश तिवारी बडवानी, श्री गौर सिंह बसुनिया झाबुआ, श्री शेखर यादव धार, श्री मदनलाल लालावत उज्जैन नगर, श्री ओमप्रकाश पाठक उज्जैन नगर, डॉ. नारायण परमार उज्जैन ग्रामीण, श्री मदनलाल बागरानी उज्जैन ग्रामीण, श्री केसरीमल सांकलिया शाजापुर, श्री प्रकाश राठौर शाजापुर, डॉ. गजेन्द्र चन्द्रावत आगर, श्री राजेश माहेश्वरी आगर, श्री बहादुरसिंह अगूरली देवास, श्री प्रकाश सेठिया रतलाम, श्री जगदीश सोनी मंदसौर और श्री अरविन्द जायसवाल नीमच को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट