बड़ा मलेहरा/छतरपुर 14-1-2018
*स्वच्छता ओर पर्यावरण संरक्षण वातावारण में नही हमारे आचरण में होना चाहिए-लता वानखेड़े*
(बड़ा मलेहरा/छतरपुर)प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वछता क्रांति की जो अलख जगाई है वो पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है मप्र में भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता हेतु अनेको जनजागरण अभियान नर्मदा यात्रा,एकात्म यात्रा इस हेतु चलाये है .जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे है,स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सिर्फ वातावरण में नही हमारे स्वयं के आचरण में होना अनिवार्य है हर व्यक्ति की आहुती से ही यह स्वच्छता का पुनीत यज्ञ सफल होगा..
उक्त बात *मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े(कैबिनेट मंत्री दर्जा)* ने छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा मे *मप्र राज्य महिला आयोग मुक्ति समिति सदस्य श्री सुनील जैन घुवारा* द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण और स्वछता जागरण हेतु निकाली तीन दिवसीय *पांव पांव यात्रा* के कार्यक्रम में कहि...
*श्रीमती वानखेड़े* ने कहा कि श्री सुनील जैन ने पर्यावरण संरक्षण और स्वछता के लिए जो पांव पांव यात्रा करके घर घर पौधे वितरण कर स्वछता ओर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है निश्चित ही सरहनीय ओर सभी के लिये प्रेरक है..
यात्रा संयोजक *श्री सुनील जैन घुवारा* ने यात्रा के बारे बताते हुए कहा कि यह पांव पांव यात्रा स्वछता ओर पर्यावरण संरक्षण के जागरण का संदेश देते हुए 12 जनवरी से अम्बर माता से शुरू हुई यह यात्रा 95 किमी की पांव पांव यात्रा पूरी करके यात्रा का समापन भीमकुण्ड में आज सम्पन हुई है.यात्रा में घर घर जाकर जागरण संदेश के साथ ही पौधे भी वितरण किये गए..
इस अवसर श्रीमति आशालता सिलाकारी ओर बड़ी संख्या पर्यवारण ओर स्वछता प्रहरी के रूप में महिला पुरुष उपस्थित थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें