मिसरोद के विकास की जवाबदेही मुख्यमंत्री और गृहमंत्री पर छोड़े- श्री शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज दोपहर मिसरोद (भोपाल नगरीय क्षेत्र) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिसरोद मे भी नर्मदा जल की पूर्ति की जा रही हैं। क्षेत्र के विकास और सौन्दर्यीकरण में कोई कोर कसर नहीं रखा जायेगा। क्षेत्रीय विकास की जिम्मेदारी श्री शिवराजसिंह चौहान और बाबूलाल गौर पर छोड़ दें। मिसरोद में भाजपा की सरकार बनायें, जिससे दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार और भोपाल में श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार से मिसरोद का सीधा सरोकार है। उन्होंने कहा कि मिसरोद के विकास के लिए धन की कमी नही होगी, योजना बनाकर दे दी जायेगी, लेकिन उस धन का उपयोग करने के लिए योग्य सक्षम व्यक्ति चाहिए जो नगर निगम परिषद को चला सके, जन आकांक्षाएं पूरी कर सके, मेयर पद पर आलोक शर्मा और मिसरोद के पार्षद के रूप में रामबाबू पाटीदार को विजयी बनाकर मिसरेाद के विकास का सपना पूरा करें। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि देश ने नई करवट ली हैं राजनीति में शुचिता, विकास और सुशासन का श्री नरेंद्र मोदी ने समावेश किया है। मिसरोद की जिंदगी को सवारना है तो हमें सक्षम लोगों को परिषद में लाना जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। श्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश का शासन मुख्यमंत्री बनकर नहीं चलाया बल्कि श्री शिवराज बहनों के भाई, बच्चों के मामा और किसानों, जवानों के हमदर्द के रूप में प्रथम सेवक की तरह सरकार चलाया है। प्रदेष में कोई भूखा न रहे इसलिये मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में 1रू. किलो गेहूं देते हैं। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाईयां सुलभ हैं। बीमारी लाचारी के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधिकार कोष से 100 करोड़ रू. की राषि जरूरत मंद को दी जा रही है। जवानों को स्वरोजगार योजना में करोड़ रू. का कर्ज सरकार की गारंटी पर दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय के चुनाव में विजयी बनाकर क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक कवच सुनिष्चित करें। इस मौक पर बाबूलाल गौर ने भी पार्टी प्रत्याषियों के भरपूर समर्थन की जन-जन से अपेक्षा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट