भाजपा ही विकास और सुशासन का पर्याय- श्री शिवराजसिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी के भोपाल नगर निगम क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के रोड शो ने जन जन का मनमोह लिया है। वार्ड क्रमांक 18 में रोड शो कर रहे थे महिलाएं शिवराज भैया, बच्चे मामा मुख्यमंत्री बड़े बुजुर्ग जो तीर्थदर्शन यात्रा का लाभ उठा चुके है। श्रवण कुमार के रूप में श्री शिवराजसिंह चौहान के भाषण को गौर से सुन रहे थे।
श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भोपाल के हर वार्ड को नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है। काम सिर्फ श्री शिवराजसिंह चौहान के बलबूते पर पूरा नहीं होगा। हर नागरिक को जुटना पडेगा। विकास की मानसिकता बनाना पडेगी। भारतीय जनता पार्टी ही विकास और सुशासन का पर्याय है। उसे जिताने के लिए जन जन मैदान में आए। चुनाव प्रचार इससे जनआंदोलन बनेगा। जीत भोपाल के विकास की होगी। श्री आलोक शर्मा को महापौर और ज्योति तिवारी को वार्ड 18 को पार्षद पद पर विजयी बनाने की आपने मार्मिक अपील की।
श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि विकास की जवाबदेही शिवराज के कंधों पर छोडे। शिवराज जिएगा तो भोपाल के विकास के लिए और जरूरत पडी तो आपकी खुषहाली के लिए उसे मृत्यु का आलिंगन करने में भी परहेज नहीं होगा। जनता ने भरोसा दिलाया कि पांव वाले भैया का वचन खाली नहीं जायेगा। भाजपा को विजय बनायेंगे। भोपाल टाकीज से प्रारंभ रोड शो इब्राहिमपुरा, शीतला माता मंदिर, कबाडखाना, सावरकर चौक, छोला रोड होते हुए इस्लामी गेट, कबीटपुरा होते हुए दुर्गा मंदिर शाहजंहानाबाद पंहुचा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें