एकात्म यात्रा भी भाजपाइयो को एक नहीं कर पा रही है.... भाजपाई संघर्ष में हुए चरणपादुका व ध्वज के अपमान पर भाजपा माँफी माँगे.... एकात्म यात्रा का राजनैतिककरण किया भाजपा ने...जितना ख़र्च इस यात्रा के प्रचार-प्रसार पर भाजपा सरकार ख़र्च कर रही है , उससे कई प्रतिमाएँ स्थापित हो जाती........कांग्रेस इंदौर -19 जनवरी 2018 -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने आदि गुरु शंकराचार्य की ओंकारेश्वर में 108 फ़ीट की प्रतिमा स्थापना हेतु प्रदेश भर में निकाली जा रही एकात्म यात्रा के कल इंदौर में प्रवेश व भ्रमण पर पर कांग्रेस की और से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एकात्म यात्रा भी गुटों में बँटे भाजपाईयो को एक नहीं कर पा रही है.... इस यात्रा में जिस तरह से भाजपा के ज़िम्मेदार नेता सार्वजनिक रूप से आपस में लड़ रहे है , यात्रा में जमकर धक्का-मुक्की कर रहे है.....कही चरण पादुका ही पीछे छोड़ , यात्रा पर निकल पढ़ रहे है....उससे आदि शंकराचार्य के विचारों , सिद्धांतो , आदर्शो , अद्वेत वाद , अद्वेत दर्शन का निरंतर अपमान हो रहा है....आगर में यात्रा के दौरान जिस तरह से सांसद-विधायक में व...