संदेश

JAIHIND NEWS 📰🗞️

चित्र
 

JAIHIND NEWS 📰🗞️

चित्र
 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर में दर्शन एवं पूजन

चित्र
://youtube.com/live/7GgIfBhV3ag?feature=share

संत कबीर जयंती पर मुरार गुरुद्वारे में कार्यक्रम संपन्न

चित्र
 ग्वालियर 4 जून 2023. भारतवर्ष साधु-संतों की भूमि है। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित संस्कृति परिषद् की इकाई पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आज भगत संत कबीर  जयंती  के अवसर पर उनके  *जीवनदर्शन* पर केंद्रित कार्यक्रम ग्वालियर  के  गुरु नानक गुरुद्वारा, मुरार में आयोजित  किया गया।  इस अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने कहा कि संत कबीर ने जहां सामाजिक और धार्मिक रूप से विभाजित समाज को एक बड़े मानवीय समाज में बदलने का महत्वपूर्ण कार्य  किया, वहीं मानव जाति को पाखंड और अंधविश्वास से दूर कर मुक्ति का मार्ग भी दिखाया।  श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु साहिबों के अलावा भगतों, भट्टों और कुछ गुरसिखों को भी शामिल किया  है। इन्हीं भक्तों में संत कबीर जी को श्री गुरु अर्जन देव जी ने शिरोमणि स्थान दिया है। दूसरे शब्दों में भगत-बाणी के अंतर्गत सबसे पहले उनका श्लोक दिया गया है।  इस अवसर पर  ग्रंथी भाई जसबीर सिंह जी द्वारा संत कबीर जी के जीवन पर विचार रखे । संत कबीर जी का मानना है कि...
चित्र
 

JAIHIND NEWS

चित्र
 

प्रदेश के हालात बदतर, हिटलरशाही चरम पर : जनता कांग्रेस

   भोपाल : काफी समय पश्चात भोपाल आगमन पर जनता कांग्रेस पार्टी के महासचिव अमित वर्मा ने पार्टी मुख्यालय से पत्रकारो से चर्चा करते हुये मध्यप्रदेश के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश  सरकार लगभग हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। वर्मा ने कहा कि जनता के सामने मुद्दों को भटकाने वाले कामों में विशेषज्ञ मामा सरकार आज गांव से लेकर शहर तक भ्रष्टाचार रोकने में असफल हो गयी है । उदाहरण के लिए इंदौर भोपाल शहरो में पुलिस कमिश्नरी लागू कर जिले के अन्य कस्बों शहरों को ग्रामीण घोषित कर लगभग 20 वर्ष पीछे ढकेल दिया गया है। जहां आज आईपीएस अधिकारीयो के अभाव में अफसरशाही तंत्र प्रशंसा गान सुनने में व्यस्त हैं और अदने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। कुछ दिन पहले हुयी कारम डेम जांच प्रक्रियाओं पर भी लीपा-पोती चल रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग कर्मी मनचाहा नियम बनाकर टारगेट पूरे करने के लिए जनता पर अत्याचार कर रहे हैं । सडके एक साल की बारिश भी नहीं झेल पायी हैं । महंगाई रोकने पर कोई योजना नहीं है। बस मामाजी की सरकार बिना वजह आक्रामक मूड में ...

दैनिक जयहिंद न्यूज़

चित्र
 

India reports 14,313 new #COVID19 cases

चित्र
 India reports 14,313 new #COVID19 cases, 26,579 recoveries, and 181 deaths in last 24 hrs, as per Union Health Ministry Total cases 3,39,85,920 Active cases: 2,14,900  Total recoveries: 3,33,20,057 Death toll: 4,50,963 Total vaccination: 95,89,78,049 (65,86,092 in last 24 hrs)

रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता आज

बमनाला, मुकेश जायसवाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। समीपस्थ ग्राम पोखराबाद में सेवन स्टार ग्रुप के तत्वाधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर गुरुवार को समीपस्थ ग्राम पोखराबाद में बजरंग मंदिर के पास रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें एंट्री फीस प्रत्येक टीम से ₹500 रखी गई है एवं विजेता टीम को ₹10000 का पुरस्कार, द्वितीय विजेता को ₹5000 एवं तृतीय पुरस्कार 1500 रुपए रखा गया है। उक्त आयोजन में 50 से 60 टीमों के शामिल होने का अनुमान है। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवन स्टार ग्रुप पोखराबाद के पिंटू पवार, गजानन पटेल, प्रदीप पटेल, बबलू चौहान, राकेश चौहान, महेश चौहान, अजय चौकसे, कार्तिक राहुल, कृष्णा, श्याम, राम चौहान आदि ने अपील की है।

नीमाचा खुर्द में बाल शिक्षा केन्द्र का हुआ शुभारम्भ

चित्र
हरदा दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। जिले की टिमरनी परियोजना के ग्राम नीमाचा खुर्द में स्थित आंगनवाड़ी को संवर्धित कर बाल शिक्षा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी सुश्री अंकिता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी श्रीमती अंशु तिवारी, सभापति श्री विजय राजपूत और ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।जिले के अन्य बाल शिक्षा केंद्रों की भांति ही नीमाचा खुर्द के इस बाल शिक्षा केंद्र को भी जन सहयोग के माध्यम से ही संवर्धित किया गया है। इस अवसर पर जनसहयोग से बच्चों के लिए टेबल, कुर्सी ,झूले ,पेंटिंग ,गणवेश ,बस्ते आदि प्रदान किए गए। बाल शिक्षा केंद्र में पोषण विविधता हेतु किचन गार्डन भी विकसित किया गया है।

दमनकारी नीतियों से जनता नहीं मना पायेगी दिवाली : दुर्गेश केसवानी

चित्र
भोपाल, 24 अक्टूबर 2019 दैनिक जयहिन्द न्यूज़ ब्यूरो। सद्भावना अधिकार मंच के संयोजक दुर्गेश केसवानी, संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सात नम्बर चौराहे पर कमलनाथ सरकार की दमनकारी नीतियों एवं हर वर्ग के साथ की जा रही वादाखिलाफी के विरोध में झुनझुना बजाकर अनूठा प्रदर्शन किया। दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इस सरकार की दमनकारी नीतियों जनता त्राहि त्राहि है। श्री महेश शर्मा ने कहा कि सरकार खुद वचनों को भंग कर रही है। इस अवसर पर करतार सिंह तोमर मम्मा, श्री उमाकांत दीक्षित, श्री राजेश जोधवानी , श्री श्याम नारायण सिंह, श्री पुष्पेन्द्र जैन, श्री श्याम श्री कौशल ग्वाले, श्री दिनेश मंडराई, श्री विकास शर्मा, यशवंत राजपुत, राहूल गजभिए, अमन पटेल, सन्नी मिश्रा, अमित तवरे, अंजनी त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी, श्री कृष्णा दिलेरे, कौशल वघेल, योगेन्द्र सिंह, विकास बरतरे श्री मनिष कुमार, श्री नरेन्द्र निमोरे, श्री दिलीप अमसदे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिन्धु सेना ने 600 बेटियों को कपड़े, फटाके का किया वितरण

चित्र
भोपाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़ ब्यूरो। सिन्धु सेना द्वारा सार्थक दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 600 से ज्यादा जरूरतमंद बेटियों को अच्छे किस्म के नये कपड़े, फटाके, दीपक सहित पूजन की सामग्री और मिठाईयां वितरित की गई। मुख्य अतिथि महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में सभी से कहा है कि इस बार दिवाली बेटियों के साथ मनाएं उनकी बात को आगे बढ़ाकर आज सिन्धु सेना ने जो यह कार्य किया है वो प्रशंसनीय एंव वास्तव में सिन्धु सेना ने यहाँ जरूरतमंद बेटियों को उपहार देकर सार्थक दीपावली मनाई है। सिन्धु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि संस्था की पहल है कि दीपावली पर्व उन सबके जीवन में भी खुशियां लेकर आए जो इसे मनाने से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सामग्री का संस्था द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

बारिश, कीचड़ और गंदगी के बीच में रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

चित्र
बमनाला,मुकेश जायसवाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान के तहत बमनाला में स्वच्छ भारत भीकनगांव के कर्मियों ने रिमझिम बारिश कीचड़ एवं गंदगी से गुजर कर निकाली स्वच्छ भारत अभियान की रैली लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया राजपूत धर्मशाला में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बमनाला द्वारा किया गया जिसमें जिला पंचायत के पुरुषोत्तम पाटीदार जिला समन्वयक हीरालाल पाटिल भीकनगांव जनपद पंचायत सीईओ आरिफ खान सहायक विकास विस्तार अधिकारी कुमारी मधु ठक्कर ग्राम पंचायत की सरपंच जाति बाई दागोडे उपसरपंच राजेंद्र सिंह तवर जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं ग्रामीण व विधालय की छात्र छात्रये उपस्थित थे। इस मौके पर अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की बात कही भीकनगांव स्वच्छ भारत अभियान के कर्मियों ने बमनाला के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया उक्त रैली में रोहिणी सोलंकी गायत्री प्रजापत निशा राठौड़ पूजा बबीता आदि उपस्थित थी।

...लेकिन शिवराज सरकार के पाप छुप नहीं सकते

चित्र
भोपाल, 22 अक्टूबर, 2019 भोपाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़ ब्यूरो। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक श्री नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि हाल ही में जारी हुई नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि शिवराज जी की सरकार ने काम कम किये और उसका महिमामंडन ज्यादा किया। उनके द्वारा चलाई गई योजनाएं “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” और “लाडली लक्ष्मी योजना” सिर्फ कागजों व भ्रष्टाचार तक ही सीमित रही। हाल ही में एनसीआरबी की जो रिपोर्ट जारी हुई है वो 2017 की है और उस समय प्रदेष में शिवराज जी की सरकार थी। इसने शिवराज सरकार के सुशासन की पोल खोलकर रख दी है। सलूजा ने कहा कि शिवराज ने जानबूझ कर एनसीआरबी को अपराधो के आंकड़े विधानसभा चुनाव को देखते हुये देरी से भेजे, जिससे 2017 की रिपोर्ट देरी से जारी हुई। नियमानुसार रिपोर्ट हर पिछले वर्ष की जारी की जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने चुनाव में फायदा लेने के लिए आंकड़े नहीं भेज रिपोर्ट में देरी कराई और प्रदेश की जनता को दिगभ्रमित किया। वो जनता से इस वास्तविक सच्चाई को छुपाना चाहते थे, लेकिन शिवराज सरकार के पाप छुप नहीं सकते। उन्...

जनसुनवाई में आये दो आवेदन

चित्र
खिरकिया दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। साप्ताहिक जनसुनवाई में दो आवेदन आये। 1 नगर परिषद में नालियों की सफाई, रोड़ पर अतिक्रमण व दूसरा आवेदन ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग का। अनुविभागीय अधिकारी वीपी यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ शिवजी सोलंकी, तहसीलदार विन्की सिंह मारे, अजय कुशवाह, उमाकांत वर्मा मंडी सचिव आदि उपस्थित थे।

स्कूल में वितरित की चप्पल

चित्र
खिरकिया दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। नगर के वार्ड नंबर 15 की प्राथमिक शाला में नगर परिषद सीएमओ आत्माराम सांवरे व उपयंत्री ने बच्चों को चप्पल वितरित की। इस मौके पर शिक्षक राजेश गहरवाल सहित स्टॉफगण मौजूद था।

दुनिया का पहला डिजिटल प्रेस क्लब भोपाल में : पंकज पचौरी

चित्र
इंटरनेट को भारत सरकार मौलिक अधिकार बनाये : पत्रकार पचौरी -मध्यप्रदेश डिजिटल प्रेस क्लब के आयोजन में बोले पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी -जनसम्पर्क मंत्री शर्मा, आयुक्त नरहरि, वरिष्ठ पत्रकार अमृता राय और पाणिनि आनंद ने रखे विचार भोपाल, 22 अक्टूबर। डिजिटल प्रेस क्लब एवं पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री के संयुक्त बैनर तले भोपाल के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें *डिजिटल मीडिया और बदलता मध्य प्रदेश विषय पर वरिष्ठ पत्रकारों और अतिथियों ने प्रकाश डाला। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि ने कहा कि देश में तकनीक के विकास के साथ डिजिटल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है। आज 10 फीसदी लोग सोशल मीडिया और डिजिटल पर निर्भर हैं। इसमें से 30 फीसदी लोग न्यूज़ और एंटरटेनमेंट के लिए डिजिटल पर निर्भर हो चुके हैं। नए यूज़र्स पर न्यूज़ अग्रिगरेटर्स का काफी प्रभाव है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस दौर में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखना होगा। सरकार ने भी अब सोशल मीडिया डिपार्टमेंट शूरू कर दिया है। डिजिटल मीडिया में आज वीडियो कंटेंट सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बेहतर क...

#मेरे_दीनदयाल

#मेरे_दीनदयाल युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ।
(युवा मोर्चा की ‘मेरे दीनदयाल’ अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता) मेरा सपना प्रदेश के बेटा-बेटी उच्च पदों पर पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन करें: मुख्यमंत्री भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन का वैकल्पिक दर्शन दिया। एकात्म मानव दर्शन मूलतः भारतीय संस्कृति, विचार और दर्शन का समुच्चय है। पंडित जी कहा करते थे कि मनुष्य शरीर के साथ-साथ मन, बुद्धि, आत्मा भी है और मनुष्य को सुखी करना है तो चारों प्रकार के सुख चाहिए। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन पर योजनाओं के माध्यम से धरातल पर साकार करनेे का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजयुमो द्वारा आयोजित मेरे दीनदयाल अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि मोर्चा भाजपा की वह शाखा है जो हर मोर्चे पर डटा रहता है। युवा मोर्चा ने प्रतियोगिता के माध्यम से वृक्षारोपण, रक्तदान, पर्यावरण, नदी संरक्षण जैसे सामाजिक दायित्व से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम कि...