
भोपाल, 22 अक्टूबर, 2019 भोपाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़ ब्यूरो।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक श्री नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि हाल ही में जारी हुई नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि शिवराज जी की सरकार ने काम कम किये और उसका महिमामंडन ज्यादा किया। उनके द्वारा चलाई गई योजनाएं “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” और “लाडली लक्ष्मी योजना” सिर्फ कागजों व भ्रष्टाचार तक ही सीमित रही। हाल ही में एनसीआरबी की जो रिपोर्ट जारी हुई है वो 2017 की है और उस समय प्रदेष में शिवराज जी की सरकार थी। इसने शिवराज सरकार के सुशासन की पोल खोलकर रख दी है। सलूजा ने कहा कि शिवराज ने जानबूझ कर एनसीआरबी को अपराधो के आंकड़े विधानसभा चुनाव को देखते हुये देरी से भेजे, जिससे 2017 की रिपोर्ट देरी से जारी हुई। नियमानुसार रिपोर्ट हर पिछले वर्ष की जारी की जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने चुनाव में फायदा लेने के लिए आंकड़े नहीं भेज रिपोर्ट में देरी कराई और प्रदेश की जनता को दिगभ्रमित किया। वो जनता से इस वास्तविक सच्चाई को छुपाना चाहते थे, लेकिन शिवराज सरकार के पाप छुप नहीं सकते। उन्हें ये स्वीकार करना चाहिए कि उनकी सरकार चलाने की अक्षमता ने प्रदेश में बेटियों को असुरक्षित किया है। उनके राज में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित रही। सिर्फ उनकी सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किये जाते थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें