संदेश

संत कबीर जयंती पर मुरार गुरुद्वारे में कार्यक्रम संपन्न

चित्र
 ग्वालियर 4 जून 2023. भारतवर्ष साधु-संतों की भूमि है। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित संस्कृति परिषद् की इकाई पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आज भगत संत कबीर  जयंती  के अवसर पर उनके  *जीवनदर्शन* पर केंद्रित कार्यक्रम ग्वालियर  के  गुरु नानक गुरुद्वारा, मुरार में आयोजित  किया गया।  इस अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने कहा कि संत कबीर ने जहां सामाजिक और धार्मिक रूप से विभाजित समाज को एक बड़े मानवीय समाज में बदलने का महत्वपूर्ण कार्य  किया, वहीं मानव जाति को पाखंड और अंधविश्वास से दूर कर मुक्ति का मार्ग भी दिखाया।  श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु साहिबों के अलावा भगतों, भट्टों और कुछ गुरसिखों को भी शामिल किया  है। इन्हीं भक्तों में संत कबीर जी को श्री गुरु अर्जन देव जी ने शिरोमणि स्थान दिया है। दूसरे शब्दों में भगत-बाणी के अंतर्गत सबसे पहले उनका श्लोक दिया गया है।  इस अवसर पर  ग्रंथी भाई जसबीर सिंह जी द्वारा संत कबीर जी के जीवन पर विचार रखे । संत कबीर जी का मानना है कि...
चित्र
 

JAIHIND NEWS

चित्र
 

प्रदेश के हालात बदतर, हिटलरशाही चरम पर : जनता कांग्रेस

   भोपाल : काफी समय पश्चात भोपाल आगमन पर जनता कांग्रेस पार्टी के महासचिव अमित वर्मा ने पार्टी मुख्यालय से पत्रकारो से चर्चा करते हुये मध्यप्रदेश के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश  सरकार लगभग हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। वर्मा ने कहा कि जनता के सामने मुद्दों को भटकाने वाले कामों में विशेषज्ञ मामा सरकार आज गांव से लेकर शहर तक भ्रष्टाचार रोकने में असफल हो गयी है । उदाहरण के लिए इंदौर भोपाल शहरो में पुलिस कमिश्नरी लागू कर जिले के अन्य कस्बों शहरों को ग्रामीण घोषित कर लगभग 20 वर्ष पीछे ढकेल दिया गया है। जहां आज आईपीएस अधिकारीयो के अभाव में अफसरशाही तंत्र प्रशंसा गान सुनने में व्यस्त हैं और अदने कर्मचारियों के भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। कुछ दिन पहले हुयी कारम डेम जांच प्रक्रियाओं पर भी लीपा-पोती चल रही है । ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग कर्मी मनचाहा नियम बनाकर टारगेट पूरे करने के लिए जनता पर अत्याचार कर रहे हैं । सडके एक साल की बारिश भी नहीं झेल पायी हैं । महंगाई रोकने पर कोई योजना नहीं है। बस मामाजी की सरकार बिना वजह आक्रामक मूड में ...

दैनिक जयहिंद न्यूज़

चित्र
 

India reports 14,313 new #COVID19 cases

चित्र
 India reports 14,313 new #COVID19 cases, 26,579 recoveries, and 181 deaths in last 24 hrs, as per Union Health Ministry Total cases 3,39,85,920 Active cases: 2,14,900  Total recoveries: 3,33,20,057 Death toll: 4,50,963 Total vaccination: 95,89,78,049 (65,86,092 in last 24 hrs)

रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता आज

बमनाला, मुकेश जायसवाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। समीपस्थ ग्राम पोखराबाद में सेवन स्टार ग्रुप के तत्वाधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर गुरुवार को समीपस्थ ग्राम पोखराबाद में बजरंग मंदिर के पास रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें एंट्री फीस प्रत्येक टीम से ₹500 रखी गई है एवं विजेता टीम को ₹10000 का पुरस्कार, द्वितीय विजेता को ₹5000 एवं तृतीय पुरस्कार 1500 रुपए रखा गया है। उक्त आयोजन में 50 से 60 टीमों के शामिल होने का अनुमान है। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवन स्टार ग्रुप पोखराबाद के पिंटू पवार, गजानन पटेल, प्रदीप पटेल, बबलू चौहान, राकेश चौहान, महेश चौहान, अजय चौकसे, कार्तिक राहुल, कृष्णा, श्याम, राम चौहान आदि ने अपील की है।