संदेश

दैनिक जयहिंद न्यूज़

चित्र
 

India reports 14,313 new #COVID19 cases

चित्र
 India reports 14,313 new #COVID19 cases, 26,579 recoveries, and 181 deaths in last 24 hrs, as per Union Health Ministry Total cases 3,39,85,920 Active cases: 2,14,900  Total recoveries: 3,33,20,057 Death toll: 4,50,963 Total vaccination: 95,89,78,049 (65,86,092 in last 24 hrs)

रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता आज

बमनाला, मुकेश जायसवाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। समीपस्थ ग्राम पोखराबाद में सेवन स्टार ग्रुप के तत्वाधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवंबर गुरुवार को समीपस्थ ग्राम पोखराबाद में बजरंग मंदिर के पास रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें एंट्री फीस प्रत्येक टीम से ₹500 रखी गई है एवं विजेता टीम को ₹10000 का पुरस्कार, द्वितीय विजेता को ₹5000 एवं तृतीय पुरस्कार 1500 रुपए रखा गया है। उक्त आयोजन में 50 से 60 टीमों के शामिल होने का अनुमान है। उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवन स्टार ग्रुप पोखराबाद के पिंटू पवार, गजानन पटेल, प्रदीप पटेल, बबलू चौहान, राकेश चौहान, महेश चौहान, अजय चौकसे, कार्तिक राहुल, कृष्णा, श्याम, राम चौहान आदि ने अपील की है।

नीमाचा खुर्द में बाल शिक्षा केन्द्र का हुआ शुभारम्भ

चित्र
हरदा दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। जिले की टिमरनी परियोजना के ग्राम नीमाचा खुर्द में स्थित आंगनवाड़ी को संवर्धित कर बाल शिक्षा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी सुश्री अंकिता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी श्रीमती अंशु तिवारी, सभापति श्री विजय राजपूत और ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।जिले के अन्य बाल शिक्षा केंद्रों की भांति ही नीमाचा खुर्द के इस बाल शिक्षा केंद्र को भी जन सहयोग के माध्यम से ही संवर्धित किया गया है। इस अवसर पर जनसहयोग से बच्चों के लिए टेबल, कुर्सी ,झूले ,पेंटिंग ,गणवेश ,बस्ते आदि प्रदान किए गए। बाल शिक्षा केंद्र में पोषण विविधता हेतु किचन गार्डन भी विकसित किया गया है।

दमनकारी नीतियों से जनता नहीं मना पायेगी दिवाली : दुर्गेश केसवानी

चित्र
भोपाल, 24 अक्टूबर 2019 दैनिक जयहिन्द न्यूज़ ब्यूरो। सद्भावना अधिकार मंच के संयोजक दुर्गेश केसवानी, संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सात नम्बर चौराहे पर कमलनाथ सरकार की दमनकारी नीतियों एवं हर वर्ग के साथ की जा रही वादाखिलाफी के विरोध में झुनझुना बजाकर अनूठा प्रदर्शन किया। दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इस सरकार की दमनकारी नीतियों जनता त्राहि त्राहि है। श्री महेश शर्मा ने कहा कि सरकार खुद वचनों को भंग कर रही है। इस अवसर पर करतार सिंह तोमर मम्मा, श्री उमाकांत दीक्षित, श्री राजेश जोधवानी , श्री श्याम नारायण सिंह, श्री पुष्पेन्द्र जैन, श्री श्याम श्री कौशल ग्वाले, श्री दिनेश मंडराई, श्री विकास शर्मा, यशवंत राजपुत, राहूल गजभिए, अमन पटेल, सन्नी मिश्रा, अमित तवरे, अंजनी त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी, श्री कृष्णा दिलेरे, कौशल वघेल, योगेन्द्र सिंह, विकास बरतरे श्री मनिष कुमार, श्री नरेन्द्र निमोरे, श्री दिलीप अमसदे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिन्धु सेना ने 600 बेटियों को कपड़े, फटाके का किया वितरण

चित्र
भोपाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़ ब्यूरो। सिन्धु सेना द्वारा सार्थक दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 600 से ज्यादा जरूरतमंद बेटियों को अच्छे किस्म के नये कपड़े, फटाके, दीपक सहित पूजन की सामग्री और मिठाईयां वितरित की गई। मुख्य अतिथि महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में सभी से कहा है कि इस बार दिवाली बेटियों के साथ मनाएं उनकी बात को आगे बढ़ाकर आज सिन्धु सेना ने जो यह कार्य किया है वो प्रशंसनीय एंव वास्तव में सिन्धु सेना ने यहाँ जरूरतमंद बेटियों को उपहार देकर सार्थक दीपावली मनाई है। सिन्धु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि संस्था की पहल है कि दीपावली पर्व उन सबके जीवन में भी खुशियां लेकर आए जो इसे मनाने से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सामग्री का संस्था द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

बारिश, कीचड़ और गंदगी के बीच में रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

चित्र
बमनाला,मुकेश जायसवाल दैनिक जयहिन्द न्यूज़/भोपाल। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान के तहत बमनाला में स्वच्छ भारत भीकनगांव के कर्मियों ने रिमझिम बारिश कीचड़ एवं गंदगी से गुजर कर निकाली स्वच्छ भारत अभियान की रैली लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया राजपूत धर्मशाला में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बमनाला द्वारा किया गया जिसमें जिला पंचायत के पुरुषोत्तम पाटीदार जिला समन्वयक हीरालाल पाटिल भीकनगांव जनपद पंचायत सीईओ आरिफ खान सहायक विकास विस्तार अधिकारी कुमारी मधु ठक्कर ग्राम पंचायत की सरपंच जाति बाई दागोडे उपसरपंच राजेंद्र सिंह तवर जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं ग्रामीण व विधालय की छात्र छात्रये उपस्थित थे। इस मौके पर अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की बात कही भीकनगांव स्वच्छ भारत अभियान के कर्मियों ने बमनाला के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया उक्त रैली में रोहिणी सोलंकी गायत्री प्रजापत निशा राठौड़ पूजा बबीता आदि उपस्थित थी।